02 दिवसीय प्रशिक्षण रिजर्व पुलिस लाईन में आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“साईबर सुरक्षा प्रहरी” अभियान के तहत साईबर और सोशल मीडिया अपराध के सम्बंध में 65 पुलिस कार्मिकों को किया गया प्रशिक्षित

पुलिस मुख्यालय एवं उप महानिरीक्षक पुलिस एवं निदेशक, इन्टेलीजेन्स ट्रेनिंग अकादमी जयपुर के निर्देशानुसार अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जिले में साईबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए “साईबर सुरक्षा प्रहरी” अभियान के तहत पुलिस थानों में साईबर एवं सोशल मीडिया से सबंधित कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्तर पर दिनांक 18.09.2024 एवं 19.09.2024 को 02 दिवसीय प्रशिक्षण रिजर्व पुलिस लाईन में आयोजित किया गया। इस 02 दिवसीय कार्यक्रम में जिला सिरोही के पुलिस थानो/वृत कार्यालय/पुलिस लाईन से कुल 65 पुलिस कार्मिकों को साईबर अपराधों की पहचान, जांच एवं उसकी रोकथाम तथा अपराधियों को ट्रेस आउट करने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर बारीकी से प्रशिक्षित किया गया।

 

इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे YouTube, Facebook, Instagram, WhatsApp, X आदि पर हो रहे अपराधों की पहचान, जांच और निवारण, साथ ही मोबाइल फोरेंसिक, CDR/APDR विश्लेषण, क्रिप्टोकरेंसी और ब्लैकचेन अपराधों की जांच, और ईमेल फॉड की जांच के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया द्वारा पुलिस कार्मिकों को सम्बोधित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उक्त प्रशिक्षण दीपक भार्गव निदेशक प्रशिक्षण अकादमी जयपुर एवं प्रदीप मोहन शर्मा महानिरीक्षक पाली रेंज के निर्देशन में अकादमी के प्रशिक्षक रमेश शर्मा, प्रभारी आईटी सैल, आईटीए जयपुर (नोडल अधिकारी) एवं साईबर एक्सपर्ट अक्षय उपाध्याय और लक्ष्य शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के सफल संचालन का कार्य साईबर सैल सिरोही व पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र सिरोही द्वारा किया गया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai