गोपेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा का आयोजन 9 अगस्त से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आमंत्रण पत्रिका का विमोचन करते समिति पदाधिकारी व अतिथि

शिवगंज। बड़गांव देवली रोड पर स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिती में शुक्रवार सुबह 11 बजे समिति संरक्षक महामंडलेश्वर अयोध्यादास शास्त्री के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। समिति पदाधिकारियों ने 9 अगस्त से गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होने वाले श्रीमद् भागवत कथा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इसी के आयोजन की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में महामंडलेश्वर अयोध्यादास शास्त्री, समिति पदाधिकारियों ने दुपट्टा पहनाकर अतिथियों, भामाशाहों का स्वागत किया। शास्त्री ने बताया, गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में यह आयोजन हर वर्ष होता है। इस बार 9 अगस्त से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा 15 अगस्त तक समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। पहले दिन सुबह बड़गांव से गोपेश्वर महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा स्थल के पंडाल में पुरुष, महिलाओं के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई । 16 अगस्त को कावड़ यात्रा निकलेगी कथा समापन के बाद गोपेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति बड़गांव, सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज-सुमेरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 अगस्त को सुबह 7 बजे शिवगंज के गोपालजी मंदिर से गोपेश्वर महादेव मंदिर बड़गांव के लिए कांवड़ यात्रा रवाना होगी। महामंडलेश्वर ने कहा, श्रावणमास में भागवत कथा सुनने, परमात्मा को याद करने से घर-परिवार में खुशहाली, सुख-समृद्धि का वास होता है। कार्यक्रम से पहले अतिथियों, समिति पदाधिकारियों ने मंदिर में गोपेश्वर महादेव की आरती पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में गोपेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष अमरसिंह राठौड़, देवीसिंह भाटी, चुन्नीलाल सुथार, रामलाल खण्डेलवाल, दिनेश सुथार, नारायणसिंह राणावत समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai