शिवगंज। यूथ कांग्रेस के 66वे स्थापना दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के आतिथ्य में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश राज मीणा द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिवगंज। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि देश के युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिक भागीदारी देने की दिशा में कांग्रेस ने ऐतिहासिक कदम उठाए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में मतदान की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई, जिससे देश के करोड़ों युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधे भाग लेने का अवसर मिला। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यूथ कांग्रेस ने युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी आवाज को मंच देने तथा उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवगंज वजींगराम घांची, जिला कांग्रेस महासचिव कुशल सिंह देवड़ा,पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह राव, दिनेश मीणा, दशरथ सिंह, मंगल मीणा, शहजाद शाह, छगन मीणा, मनोहर हिंदोनिया, गोविंद कुमावत, धीरज परमार, दिलीप जैसातर, भूराराम मेघवाल, जयंतीलाल, आनंद परांगी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





