
मंडल अध्यक्ष के घर पर रखा मन की बात का कार्यक्रम
शिवगंज । भारत देश के लोक प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29. सितंबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने संबोधित किया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत के नेतृत्व में मंडल के सभी पदाधिकारी पार्षद व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम समापन के पश्चात बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को गति देते हुए अधिक से अधिक संख्या मे सदस्य जोड़ने पर चर्चा की।

मंडल महामंत्री अशोक अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस बार से कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुनने का आग्रह किया जिसमें बूथ अध्यक्ष व बूथ कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को लगन के साथ अधिकतम सदस्यता संख्या दिवस” के रूप में सफल बनाया जा सके। मां की बात की कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं में शिवगंज के विकास कार्य एवं जवाई बांध रेलवे स्टेशन से शिवगंज तक पूर्व में चल रही रोडवेज बसों को पुन: सुचारू रूप से चालू करवाने का प्रस्ताव लेकर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को भेजने का निर्णय लिया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी, वेनाराम प्रजापत, मनीष सरॉफ, महामंत्री अशोक अग्रवाल, नरेश सिंधी, मंत्री राकेश भोजक, आनंदीबेन राजपुरोहित, अर्जुन गहलोत, रुपाराम रेगर, राजेंद्र पुरोहित, भारत सुथार, महिपाल रावल, पार्षद मोहनलाल सोलंकी, इंद्रा कुमावत , चंपतराज जटिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल परिहार, पूर्व पार्षद अशोक कुमावत, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष शंकर कुमावत, अंजू अग्रवाल, कांतिलाल माली, सोहनलाल अहीर, इंद्र सुथार, जितेंद्र कोठारी, अमजद खान, मंछाराम माली ,इस्माइल खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
