सांसद चौधरी ने रेल मंत्री से वैष्णव से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चौधरी ने रेल मंत्री को सिरोही आने के लिए दिया न्योता

जालौर लोकसभा क्षेत्र में नई ट्रेन चालू करने एवं ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद चौधरी मिले रेल मंत्री से

दिल्ली/सिरोही,9 दिसंबर। सोमवार को सांसद लुंबाराम चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जालौर लोकसभा क्षेत्र के लिए विभिन मांगे रखी।
चौधरी ने पत्र में बताया कि कोयम्बतूर-भगत की कोठी स्पेशल 06181/82 वाया जालौर के फेरों में विस्तार कर नियमित करने एव गाड़ी के नामांकरण,चेन्नई अहमादाबाद 22919/22920 , सालासर ऐक्सप्रेस 22421/22422 तथा भगत की कोठी कामख्या एक्सप्रेस 15623/15624 का विस्तार (वाया समदडी भीलडी) करने एवं गॉधाी धाम से अमृतसर नई ट्रेन (वाया समदडी भीलडी) तक स्वीकृत ट्रेनो का नोटिफिकेशन जारी कर जल्द से जल्द चलाने एवं नीति आयोग के आकांक्षी जिला के सुची मे शामिल सिरोही जिला केन्द्र को रेलवे लाइन से जोडने को लेकर मुलाकात की।
चौधरी ने बताया कि मेरे संसदीय जालौर होकर कोयम्बतूर-भगत की कोठी 06181/82 इस स्पेशल रेल सेवा के संचालन से मेरे क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में प्रवासी यात्री लाभान्वित हो रहे हैं, रेलवे द्वारा उक्त रेल सेवा के फेरों में लगातार बढ़ोतरी कर यात्रियों को सुविधा दी जा रही है,इस रेल सेवा के फेरों में वृद्धि करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश प्रदान करे एवं आगामी नई समय सारिणी में इस रेल सेवा को नियमित किया जाए,नियमित के साथ उक्त रेल सेवा का नामांकरण करते हुए इसे ” आशापुरा एक्सप्रेस” के नाम से संचालित की जाए।चेन्नई अहमादाबाद 22919/22920 का विस्तार हिसार (वाया समदडी भीलडी ) तक किया जाए तथा इस गाडी का धनेरा, रानिवाडा , मारवाड भीनमाल जालोर बागरा और मोदराण पर ठहराव दिया जाए,सालासर ऐक्सप्रेस 22421/22422 को गॉधीधाम वाया समदडी -भीलडी तक विस्तार किया जाए तथा इस गाडी का धनेरा, रानिवाडा , मारवाड भीनमाल जालोर बागरा और मोदराण पर ठहराव दिया जाए, भगत की कोठी कामख्या एक्सप्रेस 15623/15624 को गॉधीधाम वाया समदडी भीलडी तक विस्तार किया जाए तथा इस गाडी का धनेरा, रानिवाडा , मारवाड भीनमाल जालोर बागरा और मोदराण पर ठहराव दिया जाए ।

चौधरी ने बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र स्थित सिरोही जिला केन्द्र आजादी के 76 वर्षो के बाद भी रेलवे नेटवर्क से नही जुड पाया हैं। सिरोहीवासियो को आज तक रेलवे नेटवर्क से जुडने का इंतजार है। सिरोही की जनता को ट्रेन पकडने के लिए 30 कि0मी0 दूर पिण्डवाडा रेलव स्टेशन अथवा राजधानी ओर सुपर फास्ट ट्रेन पकडने के आबूरोड 75 कि0 मी0 दूर जाना पडता है । वही दूसरी तरफ बागरा रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग 60 कि0 मी0 है।सिरोही जिला केन्द्र को मारवाड बागरा और पिण्डवारा के मार्ग से रेलवे नेटवर्क से जोडा जाए । जिससे इस रेलवे मार्ग से सभी प्रमुख जैन तीर्थ 72 जीनालय, सुंधामाता मंदिर, जिरावल, पावापुरी, जसवंतपुरा अभयाराण्य, भैरोगढ आदि जुड जायगा। जालोर सिरोही के प्रमुख रिको औद्योगिक क्षेत्र मंडार रेवदर स्वरूपगंज के साथ साथ सिरेाही जिला केन्द्र जहॉ वर्तमान में रेल सम्पर्क नहीं है यह रूट इन प्रमुख क्षेत्रो को कवर करेगा। इससे यहॉ की जनता को काफी सुविधा होगी तथा साथ ही साथ रेलवे के आय में अत्यधिक वृद्वि होने की सम्भावना हैं। सिरोही में रेलवे स्टेशन होने से जिले में पर्यटन एवं औधोगिकरण के साथ- साथ रोजगार के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे ।
जोधपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बतायाकी
सांसद चौधरी ने रेल मंत्री को सिरोही आने के लिए दिया न्योता दीया, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द में सिरोही प्रवास में आऊंगा

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai