ग्राम पंचायत पोसालिया मैं उड़ रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां
तो फिर सफाई का ठेका किस बात का

शिवगंज । उपखंड क्षेत्र के पोसालिया ग्राम पंचायत
पोसालिया मैं स्वच्छता भारत अभियान की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत टेंडर जारी होने के बावजूद गांव में साफ सफाई चरमराई हुई है। नालियों की सफाई व आम चौराहे पर गंदगी फैली पड़ी है लेकिन टेंडर होने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा समय पर सफाई नहीं की जा रही है।
*सरकारी अस्पताल के पास गंदगी का आलम*

राजकीय सरकारी अस्पताल के पास गंदगी इतनी है कि आम जन परेशान हैं,और गांव के बीच चौराहे पोसालिया टेंपो स्टैंड के पास गंदगी का ढेर लगा रखा है
पंचायत की ओर से कचरा नहीं उठाने के कारण गंदगी बहुत बढ़ गई है क्या यही है स्वच्छ भारत अभियान..!
ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी पंचायत इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।








