सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज,खाम्बल में सांसद चौधरी ने किया खेल का उद्धघाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, यह जीवन की एक संस्कृति है-सांसद लुम्बाराम चौधरी


सिरोही,6 नवम्बर।खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभा के उत्सव ‘सांसद खेल महोत्सव–2025’ का गुरुवार को खाम्बल के स्कूल खेल परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ इस महोत्सव का आगाज जनउत्साह और जोश के माहौल में हुआ।
सांसद लुम्बाराम चौधरी,जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी,कार्यक्रम के जिला संयोजक गणपत सिंह राठौर, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह,ताराराम माली,हार्दिक देवासी,शैतान सिंह सोनगरा, जगदीश विश्नोई, मंशा राम मेघवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया।

जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और सांसद खेल महोत्सव इस दिशा में प्रेरक कदम है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संस्कृति है। इसमें कोई हारता नहीं, या तो जीतता है या सीखता है।

चौधरी ने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा पैशन और जोश है खेलों के बारे में कि आज देश तेजी से खेलों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। छोटे शहरों से निकलने वाले खिलाड़ी भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से देश में नई खेल क्रांति का आधार बनेगा।भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने बच्चों के माता-पिता से कहा कि वे अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि यही भविष्य के स्वर्ण पदक विजेताओं को जन्म देगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया, क्योंकि शरीर स्वस्थ रहेगा तो जीवन भी सफल होगा। खेल ही सबसे बड़ा ध्यान और आनंद का माध्यम है।

विभिन्न खेलो का होगा आयोजन
कार्यक्रम के जिला संयोजक गणपत सिंह राठौर ने कहा के सांसद खेल महोत्सव के तहत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और एथलेटिक्स जैसे लोकप्रिय खेल होंगे।
इस अवसर पर रणजीत सिंह सोनगरा छैलसिंह देवड़ा भरत मेघवाल भूराराम मेघवाल सहित ग्रामवाशी उपस्तिथ थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai