भाजपा नगर मंडल की चुनावी बैठक आज
शिवगंज । आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए शिवगंज नगर मंडल द्वारा 1 अगस्त 2026 को भाजपा के आम कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला शिवगंज में प्रातः 10:00 बजे किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी एवं मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत उपस्थित रहेंगे।
बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी एवं निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जीत के परचम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने व लगाने की रणनीति बनाई जाएगी।यह जानकारी मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने दी।







