भाजपा सिरोही द्वारा श्री रविदास जी महाराज की 650 विं जयंती वर्ष को समरसता संकल्प रथ यात्रा अभियान के रूप में मनायी

सनातन धर्म महिला सेवा समिति ने किया श्र रविदास जी महाराज के रथ यात्रा का भव्य स्वागत

शिवगंज । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के आह्वान पर भाजपा सिरोही जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी के निर्देशानुसार श्री रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष संकल्प रथ यात्रा अभियान भव्य रूप से शिवगंज नगर मंडल द्वारा मनाई गई। सर्वप्रथम रथ यात्रा पुराना बस स्टैंड पर पहुंचने पर सनातन धर्म महिला समिति की सदस्य हस्तु खंडेलवाल के नेतृत्व में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी व मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत ने कलश रथ का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं श्री रविदास जी महाराज का समरसता रथ यात्रा 6 अगस्त को सुबह 10:00 बजे पुरानी नगर पालिका के पास पहुंचा जहां पर राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटा राम देवासी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती रक्षा भंडारी,वीरेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, अभियान के जिला संयोजक प्रकाश राज रावल, विधानसभा सहसंयोजक मानक प्रजापत, मंडल संयोजक अशोक अग्रवाल के सानिध्य में रथ का स्वागत सत्कार करते हुए कस्बे के मैंन बाजार, गोल्ड बिल्डिंग, गजानन जी मंदिर, होली चौक, अंबिका नगर होते हुए श्री रविदास जी महाराज र्सकल पर पहुंचे जहां रविदास जी को माल्यार्पण कर कलश रथ यात्रा अभियान का समापन किया।

मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने बताया कि इस संकल्प समरसता कलश रथ अभियान में जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, गणपत सिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सोलंकी मंडल उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, राकेश सोनी,मनीष सर्राफ, जितेंद्र कोठारी, महामंत्री नरेश सिंधी,मंत्री अर्जुन गहलोत, भरत सुथार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी, वरिष्ठ नेता गंगाराम गोयल,झुंझार सिंह, मांगीलाल टाॅक, मुकेश प्रजापत,राजेंद्र पुरोहित, नैनमल जैन, हिम्मत राम भाटी, पूर्व पार्षद लक्ष्मण परिहार, चंपतराज जटिया ,संजय भाटी, हितेश माली, कांतिलाल माली, अशोक कुमावत, नरपत परमार, ताराराम मेघवाल, उषा सोनी, पंकु कुमावत, सीता कुमावत, ओम बाला, महिला सनातन धर्म सेवा समिति से हस्तु बेन खंडेलवाल सहित कई महिलाएं व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






