राज्यमत्री ओटारामदवासी बैठक में रहे मुख्य अतिथि

आबू रोड । आगामी नगर पालिका चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन एवं प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

राज्य मंत्री ओटारामदवासी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। सभी के सामूहिक प्रयास एवं जनसमर्थन से निश्चित रूप से नगर पालिका चुनाव में कमल खिलाकर विकास एवं सुशासन की विजय सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर जालौर सिरोही सद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली बाबू भाई पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे l




