रोवड़ा में विद्युत लाइन की चपेट में आने से ऊंट की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोवाड़ा में विद्युत लाईन की चपेट में आकर ऊंट की मौत.

पोसालिया । निकटवर्ती रोवाडा में रविवार सुबह 6.30 बजे के करीब एक ऊंट की 11 हजार केवी विद्युत लाईन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंदनसिंह रोवाडा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11हजार केवीए विद्युत लाईन की चपेट में आकर मृत ऊंट रोवाड़ा निवासी तेजा राम पुत्र भीका राम देवासी की थी जो इनके जीविका का मुख्य साधन था ।परिवार गुजरात में भेड़ व बकरी चरा कर जीवन यापन करता था और यह ऊंट माल ढोने के इनके काम आता था ।ऊंट मरने की सूचना भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की सूचना पर संबंधितविद्युत विभाग, पटवारी व ग्राम सेवक व पशु पालन विभाग के संबंधित अधिकारी को सूचना देकर ऊंटनी का पोस्टमार्टन करवाकर दफनाया गया।मौके रोवाड़ा पुलिस चौकी के पुलिस आरक्षी खेता राम और ग्रामीण छगन लाल देवासी पहाड़ सिंह व देवा राम देवासी गणपत संत माला राम देवासी मौजूद रहे। हादसे की रिपोर्ट पुलिस थाना कैलाशनगर में देदी गई है।
फोटो केप्सन. पीएस020804 पोसालिया रोवाडा.में विद्युत लाईन की चपेट आखर मृत ऊंट।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai