जालोर जिला से दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल रेल सेवा शुरू करने को लेकर सांसद चौधरी मिले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जालोर जिला से दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल रेल सेवा शुरू करने को लेकर सांसद चौधरी मिले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से

शिवगंज । 2 अप्रैल,दिल्ली,जालोर।गुरुवार को जालोर सिरोही के सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जालोर जिला से दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल रेल सेवा शुरू करने को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्र सौपा।
सांसद चौधरी ने मुलाकात के दौरान बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र उतर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के अंतर्गत जालोर जिला के लगभग 7 लाख से अधिक प्रवासी दक्षिण भारत के विभिन्न शहर मे निवास करते है । इसके अलावा बाडमेर जैसलमेर पाली जोधपुर जिला के लाखो लोग निवास करते है तथा अपने व्यवसाय के सिलसिले मे इन लोगो का बंगलुरू चेन्नई दावनगिरि कोयम्बटुर हुबली ईरोड हैदराबाद त्रिवेन्द्रम एर्नाकुलम नागपुर बेल्लारी विशाखापटनम रामेश्वरम पुणे व अन्य सभी शहरो मे आना जाना रहता है। गर्मियो की छुटियो मे नियमित चलने वाली सभी ट्रेनो में काफी भीड चल रही है । टिकट विंडो के खुलते है इस रूट की सभी गाडियो मे नो रूम हो जाता है।जालोर से क्रमशः बेंगलोरु, हैदराबाद कोयम्बटुर इरोड मदुरई ,हुबली काकीनाडा चैन्नई कोचिन मैसुर सेलम हैदराबाद त्रिवेन्द्रम एर्नाकुलम नागपुर बेल्लारी विशाखापटनम रामेश्वरम पुणे से जोधपुर वाया समदडी भीलडी गर्मियो की छुटियो के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जाए ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai