उद्योग संघ संस्थान केसरपुरा ने पुलिस अधीक्षक सिरोही को सोपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थानाधिकारी कालन्द्री, सिरोही गंगाप्रसाद द्वारा जांच के नाम पर धमकाने व चौथ वसुली की किथी मांग

 

शिवगंज । दिनांक 30.03.2026 को शाम 6.20 बजे पर पुलिस थानाधिकारी, कालन्द्री गंगा प्रसाद निजी वाहन सं. आरजे 24 सीबी 1998 द्वारा एक प्रकरण में जांच के लिए तहकीकात करने औधोगिक क्षेत्र शिवगंज स्थित भगवती ऑयल मिल में आये एवं जांच के नाम पर ऑयल मिल मालिक पर अवैधानिक तरीके से दबाव बनाने एवं खरीद सुदा रायडा बोरी जब्त कर सीज करने की कार्यवाही पर उधोग संघ के के अध्यक्ष दिनेश बिंदल के नेतृत्व में पदाधिकारी मौके पर पहुंचे एवं थानाधिकारी गंगा प्रसाद द्वारा दबाव बनाकर अनुचित कार्यवाही करने एवं उनके अभद्र व्यवहार का विरोध जताया तथा उक्त प्रकरण में वैधानिक एवं कानुनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करने का आग्रह किया जिससे कालन्द्री थानाधिकारी भड़क गये एवं तैश में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुऐ पदाधिकारीयों पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देने लगे, मौके पर उधमियो का आक्रोश बढता देखकर थानाधिकारी कालन्द्री ने स्थानीय थानाधिकारी शिवगंज को फोन कर राजकार्य बाधा का मुकदमा दर्ज करने एवं पुलिस बल भेजने की बात कही जिस पर पुलिस थानाधिकारी शिवगंज शाम 7.30 बजे मौके पर आये एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो के सहयोग से मामला शान्त हो पाया ।
इस प्रकार थानाधिकारी कालन्द्री गंगा प्रसाद द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर जांच के नाम पर धमकाने एवं चौथ वसुली के लिए की गई कार्यवाही के विरूद्ब आवश्यक कानुनन विभागीय कार्यवाही करने एवं भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध उक्त प्रकरण में जांच कर अपराध की धाराओ मे मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की।

ज्ञापन देते समय उद्योग संघ के अध्यक्ष दिनेश बिंदल के साथ अमृतलाल, ताराराम कुमावत, गोविंद सुथार,इंद्र सिंह , जयंतीभाई ,प्रेमचंद ,अशोक भाई सहित कई उद्यमी  उपस्थित  रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai