महावीर जन्म कल्याणक पर जैन समाज का भव्य वरघोड़ा

शिवगंज। शिवगंज शहर में महावीर जन्म कल्याण पर जैन समाज का भव्य भरगुन के साथ उमड़ा आस्था का जन सैलाब ।शहर में भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर जैन समुदाय द्वारा भव्य वरघोड़ा निकाला गया, ओसवाल जैन संघ के बड़े मंदिर से शुरू हुआ वरघोड़ा शहर के मुख्य मार्गों व विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा, धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के बीच समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, गुरु भगवंतों के सानिध्य में कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक गरिमा मिली।
भगवान महावीर जन्म कल्याण के भाव वरघोड़े में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष वजिंगराम घांची, प्रवीण भाई जैन, जितेंद्र कोठारी सहित कई जैन समाज के लोग आयोजन में शामिल हुए। संयम लोढ़ा ने मंदिर पहुंच भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर गुरु भगवंतों का आशीर्वाद लिया, वरघोड़े में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसआई सदाराम मीणा ने मय जाब्ता कमान संभाले रखी, आरएसी व होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नजर आए, पूरे आयोजन के दौरान शहर में धार्मिक उल्लास और अनुशासन
का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला।







