एसटी मोर्चा प्रदेश में बने प्रदेश मंत्री सुमेरपुर के दिनेश मीणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुमेरपुर में खुशी की लहर, दिनेश मीणा बने प्रदेश मंत्री

सुमेरपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस घोषणा में भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश मीणा को उनकी कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
दिनेश मीणा के प्रदेश मंत्री बनने पर सुमेरपुर क्षेत्र में भाजपा परिवार एवं मीणा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं एवं समाज बंधुओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं शुभकामनाएं देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिनेश मीणा की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai