कलम से टकराई कुर्सी?’—जैसलमेर विवाद पर आईएफडब्लूजे की सीधी दस्तक पीएम तक 22 साल पुराने ठिकाने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

22 साल पुराने ठिकाने पर बुलडोजर, संगठन बोला—ये कार्रवाई नहीं, संदेश है

‘कलम उठी तो कार्रवाई हुई?’—जैसलमेर प्रकरण पर संगठन का पीएम तक संदेश

शिवगंज।आईएफडब्लूजे पत्रकार संगठन शिवगंज उपखंड इकाई ने उपखंड अध्यक्ष कुंदनमल राठी एवं जिला प्रवक्ता हेमन्त अग्रवाल के नेतृत्व में तहसीलदार आशुराम राणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैसलमेर में घटित घटनाक्रम को गंभीर, चिंताजनक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार एवं आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ प्रशासनिक स्तर पर एकपक्षीय एवं दमनात्मक कार्रवाई की गई। बताया गया कि राठौड़ वर्ष 2004 से विधिवत अनुमति के आधार पर आवंटित भूखंड पर रेस्टोरेंट संचालित कर रहे थे और नियमित रूप से सभी देयकों का भुगतान कर रहे थे।
संगठन ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में बिना लिखित आदेश रेस्टोरेंट खाली करने के मौखिक निर्देश दिए गए। न्यायालय से स्थगन आदेश मिलने के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई जारी रही, जिसमें गैस सिलेंडरों की जब्ती, किचन सील करना, लाइसेंस नवीनीकरण रोकना जैसी कार्यवाहियां शामिल हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 17 मार्च को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे लगभग सवा करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। संगठन ने इसे प्रतिशोधात्मक कार्रवाई बताते हुए पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला बताया। इसके विरोध में 29 मार्च को जयपुर में सैकड़ों पत्रकार एकत्रित हुए, जहां मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलने पर शहीद स्मारक पर धरना शुरू किया गया, जो 13 दिन से जारी है। संगठन ने प्रधानमंत्री से प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय देने की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
इस दौरान महेंद्र माली, नारायण माली, वने सिंह, किशोर परिहार उपस्थित रहें।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai