भाजपा के मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने भरा नामांकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

75 नामांकन पत्र भरे, वार्ड नंबर 22 में सबसे ज्यादा आवेदन आए

भाजपा के मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने भरा नामांकन

शिवगंज | नगर पालिका शिवगंज के आम चुनाव 2026 में पार्षद पद के लिए दूसरे दिन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 75 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके पहले 5 नामांकन पत्र भरे गए थे। यानी कुल 80 नामांकन पत्र भरे गए हैं। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सर्वेश्वर निंबार्क ने बताया कि नगर पालिका चुनाव में वार्ड 1 से 1, वार्ड 3 से 2, वार्ड 4 से 2, वार्ड 6 से 2, वार्ड 7 से 4, वार्ड 8 से 3, वार्ड 9 से 2, वार्ड 10 से 6, वार्ड 11 से 4, वार्ड 12 से 5, वार्ड 13 से 2, वार्ड 14 से 1, वार्ड 15 से 3, वार्ड 16 से 2, वार्ड 17 से 3, वार्ड 18 से 3, वार्ड 19 से 1, वार्ड 21 से 2, वार्ड 22 से 8, वार्ड 23 से 1, वार्ड 24 से 2, वार्ड 25 से 1, वार्ड 26 से 2, वार्ड 27 से 2, वार्ड 28 से 1, वार्ड 29 से 2, वार्ड 30 से 2, वार्ड 31 से 3, वार्ड 32 से 3, वार्ड 33 से 2 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जबकि वार्ड 2, वार्ड 5, वार्ड 20, वार्ड 34 व वार्ड 35 से दूसरे दिन भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए हैं। सबसे अधिक नामांकन पत्र वार्ड 22 से 8 नामांकन पत्र भरे गए हैं।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने वार्ड संख्या 16 व चुनाव प्रभारी कुंदन मल अग्रवाल ने वार्ड नंबर 14 एवं वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस के मुकेश कुमार अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।
याद रहे नामांकन भरने की 30 अगस्त को राजकीय अवकाश होने के कारण अब 31 अगस्त को फॉर्म (नामांकन)भरने की अंतिम तारीख दोपहर 3:00 बजे तक निश्चित है इससे पर्व सभी पार्टियों व निर्दलीयों को अपना नामांकन जमा करना होगा इसके बाद नामांकन भरने की समय सीमा समाप्त हो जाएगी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai