आस्था, भक्ति और उल्लास का संगम: 23 अप्रैल को श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ पाट्टोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री जागनाथ महादेव मंदिर में 23 अप्रैल 2026 को चतुर्थ पट्टो उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक वातावरण के बीच मनाया जाएगा।

शिवगंज । मंदिर ट्रस्ट के मंत्री गंगाराम गोयल ने बताया कि यह उत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे हवन-यज्ञ से होगी, जिसके बाद भगवान श्री जागनाथ महादेव का सहस्त्र जलधारा से जलाभिषेक किया जाएगा। जैसे ही जलधारा भगवान के शिवलिंग पर प्रवाहित होगी, पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठेगा और श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर हो जाएंगे।

उत्सव के अंतर्गत अमर आजीवन ध्वजा के लाभार्थी श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं श्री अमृतलाल अग्रवाल (संपुर वाले) द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में ध्वजा मंदिर लाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनेगा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा लाभार्थी परिवार का भव्य स्वागत किया जाएगा। विद्वान पंडितों के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक पूजन कर ध्वजा को मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाएगा।

ध्वजा फहराते ही वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से भर उठेगा, मानो स्वयं भगवान की कृपा वर्षा हो रही हो। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन होगा तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

शाम 4:00 बजे से प्रसिद्ध लोक कलाकार दिनेश भाचिड़ (पीपाड़ सिटी) द्वारा मंदिर परिसर में मनमोहक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जो दर्शकों को भक्ति और संस्कृति के रंग में रंग देगी।

उत्सव की तैयारियों को सफल बनाने में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। व्यवस्थाओं में बाबूलाल ग्वाला, फूलाराम सुथार, किस्तूराम परमार, जयंतीलाल सोनी, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत सहित मांगीलाल, विनोद गुप्ता, पुखराज मित्तल, भंवरलाल सुथार, धर्मेंद्र राखेचा, शंकरलाल भाटी एवं महिपाल सिंह का विशेष योगदान रहेगा।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai