
शिवगंज । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज के नवीन कार्यालय का उद्घाटन दिनांक 23.11.2024 को होने जा रहा है ,जिसमें भारतीय जनता पार्टी राजस्थान सरकार के पंचायत राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी व सिरोही जालोर सांसद व केंद्र सरकार की रक्षा समिति के सदस्य लुंबा राम जी चौधरी , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी, पंचायत समिति प्रधान श्रीमती ललिता कंवर ,जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश बिंदल के आतिथ्य में कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने बताया की मंगल कार्य खोलने का मुख्य उद्देश्य नगर की जन समस्याओं की जनसुनवाई वह सेवा केंद्र के रूप में कार्यालय पर काम किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षद ,वरिष्ठ जन, पूर्व पदाधिकारी और भाजपा के आम कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
महामंत्री अशोक अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी से समय पर आने एवं निवेदन किया है ।
