लोढा ने की डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली में स्मारक बनाने की मांग

शिवगंज। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर श्रंद्वाजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा की उपस्थिति में आयोजित श्रंद्वाजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किये गये।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि आज देश जिस मुकाम पर खडा है, आर्थिक स्थिति में भारत दुनिया के बीच में तीसरे नंबर पर खडा है, उसका श्रेय डॉ मनमोहन सिंह को जाता है। 11 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार भी प्रेस कांफ्रेंस नही की जबकि मनमोहन सिंह ने अपने दस साल के कार्यकाल में 100 से ज्यादा प्रेस कांफ्रेंस की। आज पूरी दुनिया उन्हें याद कर रही है, उनके किये गये जनहित के फैसलों को याद कर रही है। अमेरिका की पार्लियामेंट में जब मनमोहन सिंह भाषण देने खडे हुए तो पूरे वातावरण में भारत देश की एक अलग पहचान बनाई। अमेरिका तत्कालीन राष्टपति बराक ओबामा ने अमेरिका पार्लियामेंट में डॉ मनमोहन सिंह की नीति, कार्यो की प्रशंसा की थी जिससे पूरे विश्व में भारत की एक अलग छवि बनी थी।
लोढा ने कहां कि आज जो जीवन हमारे बच्चे जी रहे है उसके पीछे किस व्यक्ति ने कितना योगदान दिया है उसका हमें एहसास नही है। आज से तीस साल पहले भारत के अतीत पर नजर डालेगे तो हमे पता चलेगा की डॉ मनमोहन सिंह ने इस देश के लिए क्या-क्या किया है। जब 1991 में कांग्रेस की सरकार बनी तो तब देश के हालात अच्छे नही थे, भारत के पास लोन चुकाने का पैसा नही था। सोना गिरवी पडा था, विदेशी मुद्रा का भंडार खत्म हो चुका था तब फाईनेंस मंत्री रहे मनमोहन सिंह ने देश की सर्वोच्च संस्था संसद में देश की नीतियों को लेकर अपनी बात कही, मनमोहन सिंह के अनेक ऐतिहासिक निर्णय के बाद ही देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ हुई। मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार यह सभी डॉ मनमोहन सिंह की देन है।
लोढा ने कहां कि डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में राजस्थान से मुझे बोलने का मौका मिला तो मैने कैंसर, हार्ट, लीवर, कीडनी जैसी गम्भीर बिमारियों के ईलाज का खर्चा सरकार के खर्चे पर करने की बात कहीं थी। देश की भाजपा सरकार से लोढा ने डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली में स्मारक बनाने की मांग की जिससे आने वाली पीढी प्रेरणा ले सके। इस मौके पर लोढा ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्वासुमन अर्पित कर कांग्रेसजनों व नागरिकों के साथ श्रंद्वाजली दी। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ हनुमंत सिंह मेडतिया, नगरपालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशराज मीणा, पार्षद जगवीर सिंह, किस्तुरचंद घांची, राजेन्द्र सिंह, हबीब शेख, जयंतीलाल सोनी, पूर्व सेवादल अध्यक्ष कुशल देवडा, सुरेश सिंह राव, मुकेश राणा, तेजाराम हीरागर, नरेन्द्र मीणा, नरेन्द्र भाई जैन, नारायण सोनी, चम्पत तिरगर, पुरूषोत्तम मिनास, छोगाराम जरीवाला, शहजाद शाह, राहुल चावरियां, जूली जैन, फूलाराम सुथार, मनोहर हिंडोनिया, किरण सोनी, बलवीर सरदार, दलपत सिंह इंदा, दिनेश मीणा, मोहनलाल मीणा, मांगीलाल मीणा, पोपटलाल, मंगल मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।








