सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान 38 वर्ष बाद जिले कमान डॉ.भंडारी को सौप दिया महिला को मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज । सिरोही जिले की राजनीतिक उठा पटक के बाद 38 वर्ष बाद जिले की दूसरी बार महिला को जिला अध्यक्ष की कमान सोपी। डॉ. रक्षा भंडारी वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हे,जिसे भाजपा संगठन र्पव का आयोजन आनंद सरोवर ब्रह्माकुमारी आबूरोड में चुनाव प्रक्रिया का कार्यक्रम रखा गया जिसमें 14 कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपने फार्म जमा कराए जिसमें जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत व पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित ने चुनावी बैठक के बाद डॉक्टर रक्षा भंडारी को भारतीय जनता पार्टी सिरोही का जिला अध्यक्ष घोषित किया। आपके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा और सशक्त दिशा मिलेगी। आपके कार्यकाल में संगठन और अधिक मजबूत एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहेगा, ऐसा कार्यकर्ताओं ने शुभेच्छा व्यक्त की ।

जिला अध्यक्ष भंडारी शिवगंज पहुंचने पर केंद्रीय बस स्टैंड के पास नगर मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत के नेतृत्व में ढोल ढ़माखों के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai