भाजपा में अब जिला और मंडल समितियों के लिए मापदंड तय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर । भाजपा संगठन पर्व में अब जिला व मंडल समितियों के मापदंड तय हो गए है। प्रदेश कार्यालय की ओर से सभी जिला अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को पार्टी की ओर से तय किए गए मापदंडों के अनुसार ही समितियों के गठन करने को कहा गया है। हालांकि जिला समिति । के गठन से पहले प्रदेशाध्यक्ष और मंडल की समिति का गठन कर सूची जारी करने से पहले जिला अध्यक्ष की अनुमति लेनी जरुरी होगी, ताकि विवाद की स्थिति नहीं हो। पहले जिला व मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन को लेकर विवाद हो चुके है। अब समितियों में विवादित व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही समिति के सदस्य को संगठन व क्षेत्र की पूरी जानकारी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संगठन की मीटिंग, सभा व रैलियों में समय दने वाले को ही समिति में सदस्य बनाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने रविवार को समितियों के गठन को लेकर निर्देश जारी किए है।

समितियों में आरक्षण व्यवस्था

भाजपा ने जिला व मंडल समितियों में महिला, एससी व एसटी की आरक्षण व्यवस्था लागू की है, ताकि हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले। जिला समिति में अध्यक्ष के अलावा 90 सदस्य होंगे। इसमें 30 महिलाओं का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 6 सदस्य एससी-एसटी के होंगे। वहीं पदाधिकारियों में 7 महिलाएं व दो एससी-एसटी से होंगे। जिला कार्य समिति में 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी नियुक्त किया जा सकता है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai