श्री जागनाथ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ मनाने का लिया निर्णय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज । आगामी बेसाख शुद् सप्तमी, दिनांक 4 मई 2025 को श्री जागनाथ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ के पावन अवसर पर वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर, आजीवन ध्वजा देवता के लाभार्थी परिवार, स्वर्गीय श्रीमती पिस्ता देवी धर्मचंद अग्रवाल (सनपुर वाले) की ओर से भव्य जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निजी निवास से आरंभ होकर मंदिर प्रांगण में प्रवेश करेगा। मंदिर पहुँचने पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उनकी विधिवत अगवानी करेंगे एवं मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

इससे एक दिन पूर्व दिनांक 3 मई 2025 (शनिवार) को रात्रि 9:00 बजे से श्री जागन्नाथ चौक (टैक्सी स्टैंड के पास, सुभाष नगर) में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध कविगण अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

कवि सम्मेलन में आमंत्रित कविगण में वीर रस मुकेश मोलवा, हास्य रस दिनेश देसी घी (शाजापुर), श्रृंगार रस सुश्री शुभम त्यागी (मेरठ), हास्य रस लोकेश महाकाली एवं मनोज गुर्जर,राष्ट्रीय मंच संचालक विपुल विद्रोही रहेंगे । ट्रस्ट मंडल के मंत्री गंगाराम गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निम्न गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है:
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबा राम चौधरी ,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा,प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरस्वती बहन,प्रधान श्रीमती ललिता कँवर ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक दिनांक 4 मई को प्रातः ट्रस्ट मंडल एवं लाभार्थी परिवार के सदस्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हवन-यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेंगे और आहुतियाँ अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिष्ठा के समय रहे लाभार्थी परिवारों को शहर के विभिन्न समाज एवं गण मान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। सभी आयोजनों की सुचारु रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ट्रस्ट मंडल द्वारा सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai