राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का शुक्रवार को शायराना अंदाज देखने को मिला। सिरोही के रेवदर में आंजनी माता मंदिर के समारोह में वसुंधरा ने कहा-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही  ( रेवदर  ) “गमों की आंच पर आंसू उबालकर देखो, बनेंगे रंग किसी पर भी डाल कर देखो, तुम्हारे दिल की चुभन जरूर कम होगी, किसी के पांव से कांटा निकाल कर तो देखो।”

समारोह में जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने वसुंधरा को तलवार भेंट की। वसुंधरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- ‘राजनीति में मुझे 25 साल हो गए। बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए, मगर आपका साथ ढाल बनकर हमेशा मेरे साथ खड़ा है।

बच्चियों को अपने पैरों पर खड़ा करना है

वसुंधरा ने 19 मिनट भाषण दिया। महिलाओं को लेकर राजे ने कहा- बालिकाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना है और उन्हें सीखना है कि अपनों के साथ का रिश्ता अमूल्य होता है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूर्व सीएम ने कहा- प्राण प्रतिष्ठा भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा हिस्सा है। लेकिन, मेरा मानना है यह हिंदू धर्म का एक बहुत बड़ा प्रयोग है।

यहां सामने सभी सनातनी विराजित है। धर्म मानवता से बनता है, एक-दूसरे को जोड़े रखता है और आने वाले समय में देश का गौरव बनने की प्रेरणा देता है।

वसुंधरा ने कहा- आंजनी माता मंदिर का जुड़ाव माउंट आबू की अर्बुदा देवी से है। हमारे गुरु महाराज अर्बुदा देवी के यहां लंबे समय तक तपस्या करते रहे, इसलिए यहां से मेरा भी सीधा जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा- हमें समय को देखते हुए आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन हमारी संस्कृति और परिवेश को भी बनाए रखना है। उन्होंने कहा- सामने बैठी महिलाएं आसपास के राज्यों के बड़े शहरों से यहां पहुंची हैं, लेकिन उनकी वेशभूषा अनुरूप वे गांव के अंदर गांव जैसी ही हैं।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai