हिंदू श्मशान भूमि का अवैध बैचान निरस्त करने की माँग* दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आग्रह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिंदू श्मशान भूमि का अवैध बैचान निरस्त करने की माँग
दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आग्रह

शिवगंज । पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार व पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी व नगर परिषद प्रशासक अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश गोयल के ज़रिए बुधवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन प्रस्तुत कर हिंदू श्मशान भूमि के अवैध बेचान, हस्तांतरण को लेकर दोषियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाने एंवम वैष्णव श्मशान कमिटी लाल वैरा की भूमि को अतिचार से मुक्त करवाने का आग्रह किया लोढ़ा ने ज्ञापन की प्रति अलग से जिला कलेक्टर व अतिरिक्त जिला कलेक्टर को भी प्रस्तुत की इस मौके पर रेवदर विधायक मोतीराम कोली भी मौजूद रहे ।
लोढ़ा ने ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद सिरोही द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज खसरा संख्या 2694 का दक्षिणी हिस्सा कुल नाप 3750 वर्गफीट का अवैध बैचान ज़रिए पंजीकृत पट्टा विलेख क्रमांक 193 दिनांक 14/01/2026 द्वारा सेवाभारती समिति सिरोही ज़रिए अध्यक्ष श्री मधुसूदन त्रिवेदी निवासी सिरोही के पक्ष में विधि विरुद्ध तरीके से किया गया है नगर परिषद सिरोही द्वारा जारी पट्टा विलेख संख्या 6 दिनांक 30.12.2025 निजी वैष्णव श्मशान कमिटी लाल वेरा की सार्वजनिक सम्पत्ति का होने से प्रारंभत: शून्य है ।
लोढ़ा ने ज्ञापन में बताया कि स्वायत शासन विभाग जयपुर के निर्देशों की भी अवहेलना करते हुए नगर परिषद सिरोही प्राधिकृत अधिकारी आयुक्त नगर परिषद सिरोही ने विधि विरुद्ध तरीके से निजी सार्वजनिक उपयोग की राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज खसरा संख्या 2694 के दक्षिणी हिस्से से अवैध हस्तांतरण कर बिना राजस्व रिपोर्ट प्राप्त किए पट्टा विलेख संख्या 06 जारी किया गया है जो अवैध दस्तावेज है ।
लोढ़ा ने ज्ञापन में बताया कि खातेदार वैष्णव श्मशान कमिटी की निजी भूमि जो सनातन हिन्दू समाज के सार्वजनिक संस्कारों में उपयोग उपभोग में आ रही है ऐसी बेशकीमती करोड़ो की भूमि का अवैध बैचान/ हस्तांतरण होने से हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है क्षेत्र में वातावरण दूषित होने एवं मुख्यालय पर आमरण अनशन होने पर प्रशासन के निर्देशानुसार तहसीलदार सिरोही द्वारा ज़रिए पत्र क्रमांक 312 दिनांक 16.02.2026 को बैचानशुदा भूमि की पैमाइश बाबत कमिटी का गठन किया गया , जिसमे बदाराम कुम्हार,भू.अ.नि सिरोही, भंवरलाल माली भू.अ.नि सिरोही, भरतलाल पटवारी सिरोही, उदयवीर पटवारी सिरोही,अशोक मेघवाल पटवारी रामपुरा को नियुक्त किया गया जिनके द्वारा दिनांक 21.02.2026 को खसरा संख्या 2691 से 2694 मौके की पैमाइश मुश्तकिल बिंदुओं खसरा संख्या 2692,2697,2699 के मध्य दूरी का मिलान करते हुए सीमाज्ञान किया गया एवम मौका फर्द दिनांक 21.02.2026 व उसके संलग्न नक्शा अपने हस्ताक्षरों से कायम किया गया है ।
लोढ़ा ने ज्ञापन में बताया कि सीमाज्ञान रिपोर्ट दिनांक 21.02.2026 मय नक्शा अनुसार पट्टा संख्या 06 की बैचानशुदा/ हस्तांतरित भूमि खसरा संख्या 2694 की भूमि अर्थात् वैष्णव श्मशान कमिटी लाल वेरा की निजी, सनातन हिन्दू समाज के सार्वजनिक उपयोग की भूमि है जिस नक्शे में भी लाल रंग दर्शाया गया है राजस्व रिपोर्ट अनुसार यह प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित किया गया है की बैचानशुदा भूमि का हस्तांतरण अवैध है ।
मौके पर खरीदार द्वारा रात के अंधेर में 10 बाय 10 की कोटड़ी बनाकर और आगे 30 फीट में बाउंड्री वॉल बनायी जाकर वैष्णव श्मशान कमिटी लाल वेरा खसरा संख्या 2694 के दक्षिणी हिस्से पर अवैध रूप से अतिचार किया गया है जिसे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है व तनाव की स्तिथि बनी हुई है ।
लोढ़ा ने ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद सिरोही के प्राधिकृत अधिकारी आयुक्त नगर परिषद सिरोही ने बिना राजस्व रिपोर्ट प्रस्तुत किए खरीदार को अवैध फायदा पहुँचाने की नियत से पट्टा विलेख संख्या 06 दिनांक 30.12.2025 में खसरा संख्या 2695 दर्ज किया है जो बदनीयती से किया है खसरा संख्या 2695 मास्टर प्लान में पार्क दर्ज है एवं मौके पर भी इस खसरा नम्बर की भूमि पर शहर का एक पार्क है जो नेहरू पार्क के नाम से जाना जाता है जिसे चारों और चारदीवारी से सुरक्षित किया हुआ है इस तरह सम्पूर्ण कार्य व कार्यवाही अवैध रूप से की जाकर करोड़ो की बेशकीमती निजी सार्वजनिक उपयोग की सनातन हिन्दू समाज की भूमि का हस्तांतरण किया गया है ।
लोढ़ा ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया की राजस्व विभाग की कमिटी द्वारा दिनांक 21.02.2026 को किए गए सीमांकन से यह प्रमाणित है की प्राधिकृत अधिकारी आयुक्त नगर परिषद सिरोही द्वारा शमशान भूमि का अवैध बैचान/ हस्तांतरण किया गया है ।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai