सेवा परमो धर्म शिवगंज ने गरीब बच्चों का निशुल्क इलाज करवाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा परमो धर्म ने कराया गरीब बच्चे का इलाज

शिवगंज । निकटवर्ती गांव आल्पा गाँव में भील परिवार का तीन माह का एक बच्चा काफी दिनों से बिमार था । परिवार वाले सरकारी अस्पतालों में इधर उधर लेकर बहुत घूमें लेकिन कही इलाज नही बैठा । घर की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा नहीं पाये । ऐसे में “सेवा परमो धर्म” के सदस्य विक्रम भाई माली को खबर मिली । इन्होंने त्वरित एक्सन लेकर स्वयं के खर्चे से एम्बुलैंस किराये करके बच्चे को पालनपुर ले गये और एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में बच्चे को भर्ती करवाकर इलाज चालू करवाया । अस्पताल के भारी खर्चे के लिये इन्होंने सेवा परमो धर्म से सहायता मांगी । “सेवा परमो धर्म” ने आर्थिक सहायता करके अस्पताल के आईसीयु बिलो का भुगतान किया । पाँच दिन भर्ती रहने के बाद कल यश नाम का बच्चा स्वस्थ होकर घर आया । सेवा परमो धर्म के सभी साथियों ने इस पर खुशी जाहिर की और विक्रमभाई को बहुत बहुत बधाई दी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai