संगीतकार खंडेलवाल अनुकम्पा फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह सचिव मनोनीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेसहारा गोवंश के लिए कार्य करने वाली संस्था शिवगंज गोशाला में भी देगी सहयोग

शिवगंज। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंशो को राष्ट्रीय स्तर पर गौशालाओं में आश्रय दिलवाने के कार्य में जुटी अनुकम्पा फाउंडेशन में शिवगंज के गौसेवक एवं अंतराष्ट्रीय जैन संगीतकार भूपत खंडेलवाल को संस्था का राष्ट्रीय सह सचिव मनोनीत किया हैं। यह घोषणा सोमवार को संस्था के निदेशक ओमप्रकाश जैन ने यहां पत्रकार वार्ता के दौरान की।

इस पुनित अवसर के मार्गदर्शक मोहनलाल मेहता रावटी, लन्दन से राष्ट्रीय डायरेक्टर श्रीमति शारदा जवाहर चौधरी बैगलोर, संरक्षक इंजीनीयर प्रदीप जैन भाचावत उज्जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष कालुलाल सालेचा भवानी मण्डी, राष्ट्रीय सहसचिव संजय फूलेरा, पिपलोन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक नागोरी, संरक्षक जेके संघवी मुम्बई संरक्षक सुरेशचन्द्र गोत्रीय धरमचंद ओरा, डॉ. प्रदीप संकलेचा इन्दौर संरक्षक एवं भूपत खण्डेलवाल को आगामी 01.06.2025 को पुनः कोटा इन्दोर हाईवे से 50 गायो को श्री गणेश गौशाला आगर मालवा मे संरक्षण का आदेश प्रस्ताव पारित किया जिसकी जानकारी पत्रकार वार्ता में दी गई। इसी के साथ संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए डायरेक्टर एवं प्रबंधक ओम प्रकाश जैन ने बताया कि उनकी संस्था भामाशाहों के सहयोग से कत्लखाने जाने वाली ओर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को गौशालाओं में आश्रय प्रदान कर अभयदान देने के कार्य में जुटी हुई हैं। इसके लिए संस्था की ओर से प्रत्येक गोवंश के लिए 5 हजार 100 रुपए गोशाला को प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा संस्था गौशालाओं को गोमाता की चिकित्सा के लिए काऊ लिफ्टिंग मशीन भी निःशुल्क उपलब्ध करवाती हैं । जैन ने बताया कि संस्था की ओर से अनुकम्पा आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा हैं। इसके अलावा देश के 55 रेलवे स्टेशनों ओर इतने ही अस्पतालों में जैन समाज के लोगों के लिए जैन भोजन की व्यवस्था करवाई जा रही हैं।

शिवगंज गोशाला में भी देंगे सहयोग

इस मौके पर जैन ने कार्यक्रम में मौजूद गोशाला अध्यक्ष बाबूलाल परिहार से गोशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए शीघ्र एक काऊ लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही गोशाला का अवलोकन कर भविष्य में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

खंडेलवाल को दिया नियुक्ति पत्र

इस मौके पर संस्था के निदेशक ओमप्रकाश जैन ने भूपत खंडेलवाल को संस्था के राष्ट्रीय सह सचिव का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए गौमाताओं को अभयदान दिलवाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की उम्मीद जताई।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai