विश्व पर्यावरण दिवस पर बाल मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पौधरोपण, संगोष्ठी व प्रतियोगिता का आयोजन-

सिरोही 05 जून 2025। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो,सिरोही एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वशिष्ठ पूर्व (बाल मंदिर) सिरोही में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, संगोष्ठी व प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिक्षाविद व पर्यावरण प्रेमी गोपाल सिंह राव ने कहा कि प्रकृति के अन्धाधुन्ध दोहन करने से ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही हैं। राव ने प्रतिवर्ष एक पोधा लगाकर उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता बताया। केंद्रीय संचार ब्यूरो सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने कहा कि प्रतिवर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित करता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए थीम वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर होने वाले घातक प्रभाव की जानकारी प्रदान की।

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाकर उसके संरक्षण व संवर्धन करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिंगल युज प्लास्टिक की थैलियां के स्थान पर कपड़े की थैलियां का उपयोग करने की अपील की। स्काउट सी.ओ. एम. आर. वर्मा, विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता भीख सिंह भाटी एवं स्काउटर तोलाराम ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता किरण कुमार व्यास, शर्मिला डाबी वेलाराम, चांदू खां, कन्हैयालाल व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai