पैवेलियन मैदान में किया प्याऊ का लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा परमो धर्म ने की अनूठी पहल

शिवगंज 13 जून । शिवगंज के पैवेलियन मैदान में शिवगंज के स्त्री पुरुष बच्चे बुजुर्ग आदि खेलने कसरत करने और योगाभ्यास करने के लिये रोज सवेरे सवेरे आते है। भीषण गर्मी में इन्हें जल की जरूरत पड़ती है। आसपास में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी परेशानी होती है। इस परेशनी को दूर करने के लिये सेवा परमो धर्म संस्था ने पैवेलियन मैदान में शीतल जल के चार कैम्पर नित्य प्रति रखवाने की व्यवस्था की है। कैम्पर पर छाया रहे और पानी पीना सुविधाजनक हो इसलिये बड़ा स्टैण्ड लगाया । शीतल जल की व्यवस्था जब तक जरुरत रहेगी तब तक लगातार जारी रहेगी । प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर मदन परिहार देवकिशन सोनी विष्णु अगवाल मदन सुन्देशा दूदाराम गेहलोत मन्साराम कुमावत राजेन्द्र अग्रवाल सुकन्या गेहलोत रमेश परिहार दिनेशसिंह कंचन परिहार अंजु अग्रवाल पुखराज कुमावत उपस्थित रहे ।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai