सिरोही जिला मुख्यालय केन्द्र पर शिक्षा सत्र 2025-26 से केन्द्रिय विद्यालय प्रारंभ करवाने को लेकर सांसद चौधरी मिले मंत्री धर्मेंद्र यादव से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली,सिरोही/13 जून।शुक्रवार को जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र यादव से मुलाकात कर सिरोही में इसी शत्र से केंद्रीय विद्यालय चालू करवाने के लिए मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सांसद चौधरी ने कहा कि सिरोही जिला मुख्यालय केन्द्र पर स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय पुराना भवन, सिरोही में केन्द्रीय विधालय की स्थापना हेतु उपायुक्त, केन्द्रीय विधालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर द्वारा गठित समिति द्वारा उक्त विधालय के संचालन हेतु अस्थाई भवन-महात्मा गांधी राजकीय विधालय, पुराना भवन, सिरोही को केन्द्रीय विधालय संगठन के वर्तमान नियमों व शर्तो अनुरूप निरीक्षण करते हुए चयनित किया गया था।
उपायुक्त, केन्द्रीय विधालय संगठन, संभागीय कार्यालय, जयपुर ने उनके पत्रांकः 9-1/2024/केविंस/जयपुर/निर्माण/प्रषा./ दिनांक 14.05.2025 (पत्र संलग्न है) के द्वारा सिरोही जिला मुख्यालय में नया केन्द्रीय विधालय स्थापित करने के लिए अस्थाई भवन में पाई गई कमियों के निवारण सम्बंधित दस्तावेज उपायुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली को प्रेषित किये गये हैं।
चौधरी ने कहा कि सिरोही जिला मुख्यालय केन्द्र पर स्थित अस्थाई भवन-महात्मा गांधी राजकीय विधालय पुराना भवन, सिरोही में नवीन केन्द्रीय विद्यालय षिक्षा सत्र 2025-26 से चालू किया जाए।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai