सांसद चौधरी के अथक प्रयासों से सिरोही जिले को एक और मिली बड़ी उपलब्धि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही 15 जून।सिरोही जिले वासियों के लिए एक ओर बड़ी खुशखबरी मिली हे, यहां जानकारी परिवहन मंत्री मीटिंग गडकरी ने खुद ट्विटर पर भी शेयर की है।जालौर सिरोही सांसद लुंबा राम चौधरी के अथक प्रयासों से गुलाब गंज से माउंट आबू के लिए 23 किलो मीटर सड़क की स्वीकृति मिल गई है अगर सब कुछ सही रहा तो बहुत ही जल्द गुलाबगंज से माउंट आबू के लिए सड़क बनने की तैयारी शुरू हो जाएगी।इसके लिए cirf स्कीम के तहत लगभग 205 करोड़ की स्वीकृति राशि मिली हे।ज्ञात रहे कि सांसद चौधरी ने इस रोड के लिए पूर्व में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर भी मांग की गई थी। पूरे राजस्थान में सांसद चौधरी की सक्रियता से इसके लिए सबसे अधिक बजट मिला है।इस घोषणा से माउंटआबू के पर्यटन को ओर ज्यादा पंख मिल सकेंगे।एवं गुलाबगंज,अनादरा,रेवदरसिरोही के क्षेत्र के आमजन के लिए सुगम आवाजाही हो सकेगी जिससे समय व धन की भी बड़ी बचत होगी।राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित अरावली की पहाडियों की सबसे ऊँची चोटी पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थित और वातावरण राजस्थान के अन्य शहरों से भिन्न व मनोरम है। माउंट आबू हिन्दू और जैन चर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां का ऐतिहासिक मंदिर और प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को अपनी ओर खींचती है। यहाँ पर प्रत्येक वर्ष लाखो पर्यटक देश और विदेश से आते हैं।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने इस घोषणा के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai