शिवगंज । पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एरनपुरा बस स्टैंड के सामने विद्यालय प्रांगण में स्वर्गीय गुनगुन स्मृति झूलों का लोकार्पण कार्यक्रम योग दिवस 21 जून 2025 शुक्रवार को शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा । लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर जवाई के तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी श्रवण राठी दीपक गोयल, भूपेंद्र गोयल, अध्यक्ष हरिश अग्रवाल, सचिव मितेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ श्रीमती रक्षा भंडारी नगर अध्यक्ष तारा राम कुमावत विद्यालय के प्रचार्य जबरसिंह राव, प्राचार्य श्री मति मीनाक्षी बंसल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे । भामाशाह परिवार के सदस्य गंगाराम गोयल ने कहा कि इसी तरह चार झूले बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में भी लगवाऐ जाएंगे जिससे बच्चों को खेलकूद का लाभ मिल सकें।








