बस स्टैंड पर छात्रों के विरोध के शूर सांसद चौधरी के पहुंचने पर खुशी में बदले

सिरोही,22 जून।रविवार को सिरोही से उदयपुर के लिए बस नहीं होने की शिकायत पर जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी सिरोही बस डिपो पहुंचे।
सांसद चौधरी के पास रविवार को छात्र ने फोन करके बताया कि छात्रों की सोमवार को फस्ट ग्रेड अध्यापक की परीक्षा होने के कारण काफी छात्र बस नहीं होने के कारण परेशान हो रहे हे,ये शिकायत सुनते ही सांसद चौधरी तुरंत बस डिपो पहुंचकर रोडवेज के मुख्य प्रबंधक यशवंत राज सिंघानिया को फोन पर बात की एवं तहसीलदार को भी मौके पर बुलाकर बस के लिए व्यवस्था करने को कहा।इस पर उप प्रबंधक ने तुरंत 2 बस की व्यवस्था कर छात्रों को उदयपुर परीक्षा के लिए भेजा गया।बस स्टैंड पर जब छात्र विरोध कर रहे थे वहां छात्रों के फोन पर सांसद के तुरंत पहुंचने पर छात्रों के विरोध के शूर खुशी में बदल गए और सांसद चौधरी के जिंदाबाद के नारे लगाए।बस की व्यवस्था होने पर छात्रों ने सांसद लुंबा राम चौधरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल,नगर महामंत्री कैलाश मेघवाल उपस्थित रहे।

बस डिपो में सफाई व्यवस्था नहीं दिखने पर सांसद चौधरी ने जताई नाराजगी
उधर सिरोही बस स्टैंड पहुंचने पर सांसद चौधरी ने वहां सफाई व्यवस्था न होने के कारण रोडवेज के उप प्रबंधक पर नाराजगी जताकर तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए गए ।साथ जी जो सरकार द्वारा बस स्टैंड के मरम्मत कार्य चालू नहीं होने पर भी नाराजगी व्यक्त की एवं कहा कि सात दिन के अन्दर कार्य चालू किया जाए।








