
शिवगंज | राष्ट्रीय महिला आयोग
की अध्यक्ष विजया रहाटकर रविवार को शिवगंज पहुंचीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगाराम गोयल के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इससे पूर्व शिवगंज फोरलेन पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीमती रक्षा भंडारी, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत, मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी व नरेश सिंधी ने अगवानी की।

आशापुरा टाउन शिप में गोयल के निवास स्थान पर भाजपा मंडल शिवगंज द्वारा पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध की तस्वीर मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भेंट की।


इस मौके पर पशुपालन देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सिरोही जालौर सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, नरपत सिंह राडबर, पाली जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी, वेनाराम प्रजापत, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, दिनेश मीणा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार, प्रकाश भाटी,खेम सिंह चौधरी, महेंद्र दवे, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सोलंकी, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा, ईओ विनीता प्रजापत, आदि मौजूद रहे।








