मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान हरियालु राजस्थान के तहत उपखंड कार्यालय शिवगंज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज । मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान “एक पेड माँ के नाम” के अन्तर्गत दिनांक 28 जुलाई 25 को उपखण्ड कार्यालय शिवगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवगंज शहर में 7500 पौधों का लक्ष्य रखा गया है।

समस्त अतिथियों एवं गणमान्यों द्वारा उपखण्ड कार्यालय में सघन वृक्षारोपण किया गया। जिसमें उपखण्ड अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा आमजन को सम्बोधित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन उमेश गोयल द्वारा किया गया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमति रक्षा भण्डारी, भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड, भाजपा जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, महामंत्री कुंदनमल राठी,विकास अधिकारी मुलेन्द्रसिंह,अधिशाषी अधिकारी सुश्री विनिता प्रजापत, भाजपा विधानसभा संयोजक मोहनलाल माली, भाजपा की ओर से मंडल संयोजक राजेश कुमावत, गंगाराम गोयल,ओमप्रकाश कुमावत, ओमप्रकाश परिहार,लक्ष्मण परिहार, माणक प्रजापत, नरपत परमार,हिम्मत भाटी,मोहनलाल मेघवाल,भरत सुथार, अशोक कुमावत, पंकज कुमावत, राजेश अहीर, कान्तिलाल माली, पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक नरेश डांगी, प्रकाश खंडेलवाल, राजेंद्रसिंह राजपुरोहित, वीरेंद्र सिंह, विनोद प्रजापत, उपखण्ड,तहसील व पालिका कार्यालय कर्मचारी एवं आमजन उपस्थिति रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai