चार जगहों से होगा पथ संचलन आज
शिवगंज । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करने के उपलक्ष्य में आज 5 अक्टूबर को शिवगंज में 4 अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन निकालेगा। संघ ने संचलन रूट की सड़कों को केसरिया रंग से सजाया है। जगह-जगह प्रवेश द्वार लगवाए हैं। भगवे की रंग की झंडियां लगाई हैं।
संघ के नगर कार्यवाह महिपाल सिंह ने बताया कि 5 आज अक्टूबर को शिवगंज नगर में चार बस्तियों छावणी व बाबा रामदेव बस्ती से सुबह 9 बजे, हनुमान व सारणेश्वर बस्ती से शाम को 4 बज पथ संचलन का शुभारंभ होगा।
सारणेश्वर बस्ती में भट्टा, शांतिनगर, आकरिया, नेहरू नगर के लिए पथ संचलन का प्रारंभ आनंद बाल विद्यालय से होगा। इसके लिए दोपहर 3 बजे स्वयंसेवक आनंद बाल विद्या मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। यहां से शाम 4 बजे शांति नगर, आखरिया, आजाद चौक व सब्जी मंडी से होते हुए संचलन शीतला मंदिर चौक पहुंचेगा। शाम 5 बजे विजयादशमी उत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
छावनी बस्ती में छावणी, हरिओमनगर,रायचंद कॉलोनी में संचलन के लिए प्रातः 8 बजे सभी स्वयंसेवक अग्रवाल धर्मशाला में इकट्ठे होंगे। वहां से हनुमान चौक, रायचंद कॉलोनी गली नं 3, बस स्टैंड, ग्वाला चौक होते हुए यह संचलन अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगा। यहां पर सुबह 8 बजे विजयादशमी उत्सव संचलन से पूर्व किया जाएगा।
हनुमान बस्ती में गोकुलवाड़ी, करणनगर, सुभाष नगर, महावीर कॉलोनी, डीगीनाडी में संचलन के लिए स्वयंसेवक दोपहर 3.30 बजे
सुभाष चौक पर इकट्ठे होंगे। वहां से मुख्य बाजार, गोलबिल्डिंग हीराघरवाड़ी, महावीर कॉलोनी करण नगर होते हुए संचलन गरबा चौक गोकुलवाड़ी में पहुंचेगा। शाम 5.30 बजे विजयादशमी उत्सव का समापन होगा।
रामदेव बस्ती में इंद्रा कोलोनी, कुटुम्ब कॉलोनी, होली चौक, अम्बिका चौक में संचलन के लिए स्वयंसेवक सुबह 8 बजे सोनारों की बगीची छीपावास में आएंगे। विजया दशमी उत्सव के बाद संचलन शुरू होगा जो खाड़िया, वर्धमान कॉलोनी, सब्जी मंडी, होली चौक से होते हुए, कुटुंब कॉलोनी में पहुंचेगा।
घर-घर किया संपर्क, पीले चावल दिए : कार्यक्रम को लेकर आरएसएस के स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर संपर्क किया एवं पीले चावल देकर उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया।








