सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ पथ संचलन
चार जगहों से होगा पथ संचलन


5अक्टूबर को शिवगंज नगर में चार बस्तियों में पथ संचलन का विभाजन किया जिसमें छावणी व बाबा रामदेव बस्ती से सुबह 9 बजे, हनुमान व सारणेश्वर बस्ती से शाम को 4 बजे पथ संचलन का शुभारंभ हुआ।
सारणेश्वर बस्ती में भट्टा, शांतिनगर, आकरिया, नेहरू नगर के लिए पथ संचलन का प्रारंभ आनंद बाल विद्यालय से हुआ। इसके लिए दोपहर 3 बजे स्वयंसेवक आनंद बाल विद्या मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। यहां से शाम 4 बजे शांति नगर, आखरिया, आजाद चौक व सब्जी मंडी से होते हुए संचलन शीतला मंदिर चौक पहुंचा। शाम 5 बजे विजयादशमी उत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

छावनी बस्ती में छावणी, हरिओमनगर,रायचंद कॉलोनी में संचलन के लिए प्रातः 8 बजे सभी स्वयंसेवक अग्रवाल धर्मशाला में इकट्ठे हुए। वहां से हनुमान चौक, संतोषी नगर,रायचंद कॉलोनी गली नं 3, बस स्टैंड, ग्वाला चौक होते हुए यह संचलन अग्रवाल धर्मशाला पहुंचा। यहां पर सुबह 8 बजे विजयादशमी उत्सव संचलन से पूर्व किया गया।
हनुमान बस्ती में गोकुलवाड़ी, करणनगर, सुभाष नगर, महावीर कॉलोनी, डीगीनाडी में संचलन के लिए स्वयंसेवक दोपहर 3.00 बजे सुभाष चौक पर इकट्ठे होकर, वहां से मुख्य बाजार, गोलबिल्डिंग हीराघरवाड़ी, महावीर कॉलोनी करण नगर होते हुए संचलन गरबा चौक गोकुलवाड़ी में पहुंचा। शाम 5.30 बजे विजयादशमी उत्सव का समापन हुआ।

रामदेव बस्ती में इंद्रा कोलोनी, कुटुम्ब कॉलोनी, होली चौक, अम्बिका चौक में संचलन के लिए स्वयंसेवक सुबह 8 बजे सोनारों की बगीची छीपावास में आए। विजया दशमी उत्सव के बाद संचलन शुरू हुआ जो खाड़िया, वर्धमान कॉलोनी, सब्जी मंडी, होली चौक से होते हुए, कुटुंब कॉलोनी में पहुंचा।
शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर शिवगंज शहर के हजारों लोगों ने भाग लिया।

आजाद चौक में सानेश्वर बस्ती व हनुमान बस्ती का संगम हुआ जिसमें राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती रक्षा भंडारी, मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, कमलेश दवे, प्रधान पति बिशन सिंह,लक्ष्मी नारायण गहलोत, कुंदनमल राठी ,नरेश सिंधी, वेनाराम प्रजापत, आनंदीबेन, राजेंद्र राजपुरोहित, अमजद खांन, मोहन मेघवाल, मोहनलाल सोलंकी, सुरेश परिहार सहित कई कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन संघ के कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की।








