क्रांति सर्किल पर आदिवासी ध्वज को क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्रान्ति सर्कल पर स्थित आदिवासी समाज का प्रतीक ध्वज को क्षतिग्रस्त करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही कि की मांग

शिवगंज । छावणी के मीणा बटालियन की याद में क्रान्ति सर्कल का नामकरण किया गया था। और यहाँ हर वर्ष आदिवासी समाज द्वारा आदिवासी दिवस पर हजारों की संख्या में समाजबन्दु उपस्थित होकर प्रतिवर्ष ध्वजारोहण करने के बाद आदिवासी समाज द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया जाता है। मगर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा ध्वजा को क्षतिग्रस्त किया गया है।
शिवगंज के आदिवासी (मीणा) समाज उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र से अनुरोध कर मांग की है कि आदिवासी समाज की भावना को ठेस पहुँचाने का कृत्य किया गया है। क्षतिग्रस्त करने वाले असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर पुनः ध्वजा को लगवाने का श्रम करावे। अन्यथा कार्यवाही न होने पर समाज द्वारा आन्दोलन किया जायेगा।
ज्ञापन में प्रकाश राज मीणा, दिनेश मीणा, करता राम मीणा पप्पू प्रहलाद अजय आदि समाज बंधु उपस्थित रहे

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai