पादू कला के एएसआई को ₹30000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पादू कलां के एएसआई को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आरोपी सुखराम एएसआई

नागौर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चौकी नागौर की टीम ने 9 अक्टूबर गुरुवार को पादूकलां थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने शिकायत देकर बताया कि उसकी ओर से पादूकलां थाने में दर्ज प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने व उसे स्वयं को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में एसआइ सुखराम ने 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। एसीबी ने 8 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन कराया। सुखराम ने पहले 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। परिवादी ने कुछ
कम करने को कहा तो उसने इच्छानुसार देने को कहा। गुरुवार को परिवादी एएसआइ को रुपए देने पहुंचा, तभी एसीबी नागौर चौकी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सौलंकी के नेतृत्व में टीम ने एसआइ सुखराम को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai