सुश्री विनीता ने नगर पालिका ईओ का चार्ज फिर संभालना

शिवगंज । नगर पालिका शिवगंज की अधिशासी अधिकारी सुश्री विनीता प्रजापत गत दो माह 1अगस्त से छुट्टी पर चल रही थी जो 10 अक्टूबर को ड्यूटी ज्वाइन की है।
31 जुलाई 2025 को एसीबी टीम सिरोही द्वारा रिश्वत कांड में वरिष्ठ सहायक नरेश डांगी को रिश्वत ट्रैप कांड में रंगे हाथों पकड़ा उसके बाद 1 अगस्त से अधिशासी अधिकारी विनीता लगातार छुट्टी पर थी। नरेश कुमार ने अपने बयान में बताया कि रिश्वत की राशी अधिशासी अधिकारी विनीता प्रजापत के कहने पर ₹15000 की मांग रखी और एसीबी को अपने बयान दिए ,जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई कर नरेश कुमार को रंगे हाथों पकड़ कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया एवं कुछ दिनों बाद न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा किया गया लेकिन अभी तक परिवारी कुंदन मल राठी के 164 के बयान कोर्ट में होने बाकी है जांच अधिकारी पदमपाल सिंह की जोधपुर द्वारा जांच में देरी होने से ईओ खुलेआम घूम रही है तथा नरेश कुमार ने अधिशासी अधिकारी के कहने पर रिश्वत ली गई यदि अधिशासी अधिकारी रिश्वत कांड में शामिल नहीं होती तो इतने दिन छुट्टी पर क्यों गई जबकि एक और विभागीय जांच में छह बिंदुओं पर हुई जांच में स्वायत शासन विभाग ने सुश्री विनीता के ऊपर आरोप सिद्ध किया फिर भी विभाग ऐसे भ्रष्टाचारी भ्रष्ट अधिकारी को निलंबन न कर ड्यूटी जॉन करना एक चर्चा का विषय है जो सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगता है ….? इस अधिकारी ने कई खांचा भूमि, कॉलोनीओं के पट्टे बिना मापदंड के जारी किए जिसकी जांच होना अभी बाकी है आए दिन समाचार पत्रों में चर्चा में रहती है फिर भी विभाग ऐसे अधिकारी बर्खास्त नहीं किया गया तो सरकार से जनता का विश्वास उठ जाएगा।








