शिवगंज जागनाथ महादेव मंदिर में विशाल अनकूट का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री जागन्नाथ महादेव मंदिर में विशाल अनकूट महोत्सव का आयोजन

शिवगंज । श्री जागन्नाथ महादेव मंदिर परिसर शिवगंज में 22 अक्टूबर को विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया अन्नकूट महोत्सव में दोपहर 12:00 बजे पंडित भंवरलाल त्रिवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान जागनाथ महादेव की पूजा अर्चना की एवं अन्नकूट के भोग प्रसाद की पूजन विधि कर भगवान को अर्पण किया।


इस अवसर पूजा में ट्रस्ट मंडल के मंत्री गंगाराम गोयल, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला, कौषाध्यक्ष फूलाराम सुथार, सदस्य भंवरलाल लोहार, भोग प्रसाद आरती में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की उसके पश्चात अन्नकूटमहोत्सव प्रारंभ किया गया, जिसमें नगर के श्रद्धालु भारी मात्रा में प्रसाद ग्रहण करने हेतु उमड़ पड़े।

मंदिर परिसर लोगों से खचाखच भर गया कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जीवाराम, आर्य नगर भाजपा अध्यक्ष ताराराम कुमावत, डीवाई एसपी पुष्पेंद्र वर्मा आर्य समाज के प्रमुख हरि देव आर्य ,शिवगंज थाना अधिकारी श्रीमती शशि कला, गजानन ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरालाल पालीवाल गौशाला के अध्यक्ष बाबूलाल परिहार कॉलेज के सहित शहर के काफी गणमाननिय नागरिकों ने भाग लिया इस अवसर पर सेवा देने हेतु ट्रस्ट मंडल के प्रकाश भाटी, भंवरलाल लोहार, फुलाराम सुथार, जसराम कुमावत, कस्तूर राम, जयंतीलाल सोनी, महिपाल सिंह राणावत, हनुमान सोनी, ओम बाला परमार, सरस्वती देवी सोनी, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज मेवाड़ा, मोहन सोलंकी, लक्ष्मी नारायण एडवोकेट ,मांगीलाल टॉक, भंवरलाल सुथार, विनोद गुप्ता ,शंकर लाल भाटी, पुखराज मित्तल आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai