खेल को खेल की भावना से खेले – नरपत सिंह राडबर

शिवगंज । समिपवृति गांव में सर्वप्रथम शहीद भँवर सिंह राठौर की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । भंवरसिंह राठौर छीबागांव क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 8 का समापन गुरुवार को देर शाम को गजानन पैवेलियन राडबर मे समापन हुआ इस प्रतियोगिता में आस पास की कुल 24 टीमों ने भाग लिया जिसमें गुरुवार को दो सेमिफाइनल और फाइनल मैच खेले गए ,पहले सेमी फाइनल मुकाबले में राडबर ने जोगापुरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, और दूसरे सेमिफाइनल मुकाबले में पोमावा ने केसरपुरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, फाइनल मुकाबले में पोमावा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित ओवर में 59 रन बनाकर पुरी टीम आल आउट हो गई, राडबर की टीम ने पीछा करते हुए सातवें ओवर में ही एक विकेट गंवाकर जीत दर्ज की, राडबर के जीतते ही सभी खिलाड़ी और दर्शक मैदान में आ गए और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया ,मैंन ऑफ द मैच और टॉप बोलर का खिताब हुक्म सिंह डाबी को, मैंन ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब राम सिंह देवड़ा को दिया गया,
कार्यक्रम में विजेता को ट्रॉफी और इक्कीस हज़ार की नकद राशि दलपत सिंह चौहान उथमण की तरफ से और उप विजेता को ट्रॉफी और ग्यारह हज़ार नकद राशि लेखपाल सिंह राठौर छीबागांव की तरफ से दी गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह राडबर ने कहा कि पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शांति पूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सम्पूर्ण हुई ,इस प्रतियोगिता में खेल के साथ-साथ स्नेह मिलन भी हो जाता है और कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेले और खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी जोर देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भामाशाह श्याम सुंदर सिंह विक्रम सिंह,शैतान सिंह, नरेंद्र सिंह पोसालिया ,दलपत सिंह, भगवत सिंह सहित सभी भामाशाह का बहुमान किया गया,कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह राठौर किया।








