श्री जागन्नाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर मंदिर परिसर में दीपदान का विशाल कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री जगन्नाथ महादेव मंदिर में भगवान दामोदर के प्रसंग में भक्तों को दी जानकारी

भजन कीर्तन दीप दान का कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ श्रीमती रक्षा भंडारी रही पूरे कार्यक्रम में उपस्थित

शिवगंज । श्री जा गन्नाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर मंदिर परिसर में दीपदान का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ट्रस्ट समिति के मंत्री गंगाराम गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि देव दिवाली को शाम 6:00 बजे से मंदिर परिसर में महिलाओं और श्रद्धालु भक्तों का आना प्रारंभ हो गया।

जिसमें कई महिलाओं ने अपनी थालियां सजाकर दीपदान के लिए लेकर आई तथा कई महिलाओं ने मंदिर परिसर में आकर ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्था के अनुरूप दीप दान किया । महादेव महिला मंडल की महिलाओं ने भजन कीर्तन एवं दीपदान में भाग लिया वहीं श्री राधा सुंदर सेवा समिति के श्री यदुनंदन जी महाराज के नेतृत्व में भक्तों की टोली ने भगवान श्री कृष्ण दामोदर स्वरूप में कथा एवं कीर्तन किया।

भगवान दामोदर के प्रसंग के बारे में विस्तार जानकारी दी कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने भी पूरे समय उपस्थित रहकर भाग लिया ट्रस्ट मंडल द्वारा इस अवसर पर श्री यदुनंदन महाराज व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर रक्षा भंडारी मंदिर ने पुजारी श्री भंवरलाल त्रिवेदी उनकी धर्मपत्नी जोशना दवे त्रिवेदी सहित कार्यकर्ताओं का माल साफा साल से सम्मानित किया ट्रस्ट मंडल के बाबूलाल ग्वाला फुलाराम सुथार किश्तूर राम प्रकाश भाटी भंवरलाल लोहार भंवरलाल सुथार विनोद गुप्ता विपक्ष के नेता लक्ष्मण परिहार पूर्व पार्षद मोहनलाल सोलंकी वैश्य फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अमृतलाल ऐरन सहित काफी भक्त उपस्थित रहे।

वहीं महिलाओं में आनंदी देवी राजपुरोहित, उषा कंवर राठौड़, उर्मिला परमार, दुर्गा गहलोत, ओम बाला परमार, वीणा शर्मा, बीना अग्रवाल, भंवरी देवी,रीना गहलोत, लक्षिता सोनी, मधु अग्रवाल, शहीत कई महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह पूर्वक भगवान के भजन कीर्तन किया तथा दीपों से पूरे मंदिर को प्रकाशमान किया अंत में मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी को प्रसाद वितरण कर तथा महा आरती का आयोजन रखा गया

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai