खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओं में निखार आएगा : देवड़ा
सिरोही । नागाणी ग्राम पंचायत सिरोड़ी में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभमहात्मा गांधी स्कूल में मुख्य अतिथि दीपेंद्र सिंह देवड़ा व सिरोड़ी सरपंच शैतान सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में हुआ।

मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से स्थानीय ग्रामीण प्रतिभाओं का निखार आता है। खेल महोत्सव में 11 तरह के खेलों का आयोजन होगा।








