ग्राम पंचायत पोसालिया में सफाई ठेका होने के उपरांत भी नहीं हो रही सफाई

शिवगंज/पोसालिया । ग्राम पंचायत पोसालिया में सफाई व्यवस्था का वार्षिक ठेका हो रखा है लेकिन पंचायत की मिली भगत से ठेकेदार द्वारा समय-समय पर सफाई व्यवस्था की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उल्टी दिखाई दे रही है लेकिन सरपंच (प्रशासक), ग्राम सेवक आदि किसी के कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और हर महीना सफाई ठेके की राशि उठाई जा रही है इस बारे में पूर्व में भी कई बार अन्य न्यूज़ समाचार चैनल एवं अखबार में भी समाचार प्रकाशित किए गए लेकिन इसकी सुनवाई उच्च अधिकारी नहीं कर रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में चर्चा है कि सफाई का ठेका की राशि का बंदरबन किया जा रहा है और उच्च अधिकारियों तक यह राशि का कुछ अंश भिजवाया जा रहा है इसलिए ठेकेदार व पंचायत को किसी तरह का कोई डर नहीं है । गांव में जगह-जगह गंदगी का आलमहै।

नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का ढेर लगा हुआ है रातेलावासी एवं आमजन बदबू से परेशान से परेशान हो रहे हैं एवं गंदगी इतनी फैली है की कि लोगों को बीमारी फैलने का डर हे, समय रहते कचरा एवं गंदगी की सफाई नहीं की गई तो गांव में मौसमी बीमारी फैल जाएगी
स्वच्छ भारत की खुलेआम गांव में धजिया उड़ रही ग्रामीणों के द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी सफाई नहीं हो रही पंचायत इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।








