कांग्रेस के प्रस्तावित धरना–प्रदर्शन को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के प्रस्तावित धरना–प्रदर्शन को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

शिवगंज। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सिरोही जिले में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी 9 दिसंबर को सिरोही के अहिंसा सर्किल पर विशाल धरना–प्रदर्शन आयोजित करेगी। इसी को लेकर गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आमजन के साथ प्रदर्शन में भाग लेने का आग्रह किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लोढ़ा ने कहा कि भाजपा शासन में सिरोही जिले की जनता छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी भटकने को मजबूर है। सुनवाई का अभाव है और प्रशासन निरंकुश होता जा रहा है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि जिले की गंभीर समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा करने जा रही है।

धरना–प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दों में रामझरोखा मंदिर भूमि के अवैध बेचान व निजी विद्यालय को लीज देने का विरोध, शिवगंज चुंगी नाका भवन को आधी रात को तोड़ने की कार्रवाई, नरेगा मजदूरों को रोजगार व भुगतान में देरी, किसानों को बिजली व यूरिया की कमी, पीएम आवास की किश्तों में देरी, युवाओं के बेरोजगारी भत्ते का रुका हुआ भुगतान, बढ़ती चोरी–डकैती व खराब कानून व्यवस्था सहित कई जनहित मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही सिरोही व शिवगंज में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से निर्मित रिवर फ्रंट और पार्कों की उपेक्षा तथा सरकारी टेंडरों में कथित घोटालों का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

कांग्रेस ने जिले के सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष वजिंग राम घांची, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ हनवंत सिंह मेड़तिया, नारायण सिंह, पन्ना लाल, नरपत सिंह ध्रुबाना, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, राजेंद्र रावल, अब्बास अली, राजेंद्र सिंह, हबीब शेख,कैस्टर घांची,प्रकाश मीणा,प्रताप माली, चोपाराम देवासी,नारायण गिरी,वेला राम मेघवाल, परबत सिंह रेवाड़ा, शेर सिंह जोगापुरा, रूपाराम मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai