निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ सफल आयोजन,

सुमेरपुर । वैद आर्थोपेडिक हॉस्पिटल,डेंटल केयर एवं फिजियोथेरेपी सेन्टर के डॉ अमित वैद पालनपुर की टीमद्वारा अन गोर एवं गांव पालड़ी जोड़ में भामाशाह एवं समाज सेवी श्री शंभूसिंह अनगोर एवं श्री महेंद्रसिंह मेवाड़ा प्रशासक के सहयोग से हड्डी रोग, दंत रोग निदान का निःशुल्क शिविर का आयोजन किया पालड़ी जोड़ में 111 एवं अन गोर गांव में 106 मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाईयां निःशुल्क वितरण की गई।

शंभू सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर मरीजों की निःशुल्क शिविर लगा कर सेवा की गई इसके लिए वैद हॉस्पिटल के डाक्टरों का ओर पूरी टीम का आभार प्रकट करता हु। वैद हॉस्पिटल के डायरेक्टर कनुभाई वैद के बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचने की दृष्टि से प्रत्येक शनिवार को वैद हॉस्पिटल पालनपुर/सुमेरपुर के डॉ अमित वैद की टीम द्वारा निशुल्क कैम्प आयोजन कर सेवा की जाएगी।
प्रेमचंद बारूद ने बताया कि आर्थोपेडिक सर्जन डॉ शिखर शाह,डॉ समीर, दंत चिकित्सक डॉ जाह्नवी गहलोत द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं दी।समाज सेवी,भामाशाहों ने एवं ग्रामीण जनता ने निशुल्क कैम्प आयोजन कर ने पर आभार प्रकट किया।








