एन. एस. यु. आई. एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने पशु चिकित्सा महाविधालय का कार्य प्रारम्भ की रखी मांग-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एन. एस. यु. आई. एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने पशु चिकित्सा महाविधालय का कार्य प्रारम्भ की रखी मांग-

शिवगंज। 12 दिसंबर को एन. एस. यु. आई. के जिलाध्यक्ष चम्पालाल तीरगर एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाशराज मीणा ने युवा कांग्रेस एवं एन. एस. यु. आई. के साथीयो के साथ पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात कर तत्कालीन सरकार के समय वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा सिरोही जिले में पशु चिकित्सा, विज्ञान महाविधालय की घोषणा हुई थी विभाग की ओर से चाही गई भूमि का आवंटन होने के बावजूद अभी तक वर्तमान सरकार की ओर से निर्माण स्वीकृति नही मिलने मे नाराजगी जाहिर करते हुऐ जनहित में कार्य अतिशीघ्र आरम्भ करवाने की मांग की गई। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहां कि फाईल वित्त विभाग के पास मंजुरी के लिए भेजी गई है। कार्यकर्ताओ ने कहां कि पूर्व में भी पूर्व विधायक संयम लोढा ने आपसे मुलाकात की थी और आपको कहां कि राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में सिरोही मे पशु चिकित्सा विज्ञान महाविधालय की घोषणा की गई है। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से चाही गई 75 बीघा सिरोही जिला कलेक्टर ने आवंटन करने के बाद उस भूमि का पशुपालन विभाग के नाम नामान्तरण किया गया। लेकिन अभी तक कार्य आरम्भ नही किया गया है। मंत्री को एन. एस. यु. आई. कार्यकर्ताओ ने कहां कि आपने पूर्व में भी शिवगंज गौशाला के कार्यक्रम मे आने पर पशु महाविधालय का कार्य प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया था। जिसको लेकर मंत्री जोराराम कुमावत ने कहां कि फाईल वित्त विभाग के पास मंजुरी के लिए भेजी गई है। मंजुरी मिलते ही इस माह के अन्त तक कार्य आरम्भ करने आश्वासन दिया गया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai