शिवगंज के कालेश्वर महादेव मंदिर मैं बदलते राजस्थान के तहत है चलाया स्वच्छता अभियान

शिवगंज । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर “सुशासन पखवाड़ा” के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों के सफल संचालन के उपलक्ष्य में चल रहे बदलता राजस्थान-बढ़ता राजस्थान कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर पालिका क्षेत्र के केलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। साथ ही आमजन से अपील की गई कि तालाब के आसपास गंदगी न फैलाएं ।

मंदिर की सुंदरता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शहर के चौराहा,मोहल्लों, बाग – बगीचा की स्वच्छत रखने की जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने अपील ।स्वच्छ भारत मिशन के तहत नव उत्थान बढ़ता राजस्थान हमारा की थीम पर ब्लॉक स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम रविवार सुबह 9 बजे केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पंचायत समिति व नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त रूप से श्रमदान कार्यक्रम रखा गया।

इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, पंचायत समिति विकास अधिकारी मूलेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आस्कर सिंह राठौड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जब्बर सिंह राव ,जिला अस्पताल प्रभारी अखिलेश पुरोहित ने स्वच्छता जानकारी दी। कार्यक्रम संबंधित
कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने कचरा के स्थान का चिन्हीकरण कर सामूहिक रूप से झाडू लगवा कर साफ़ सफाई की और स्वच्छता की थीम पर रंगोली सजाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भंडारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया। प्लास्टिक की थैलियों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम में नागरिकों को कपड़े की थैलियां वितरण की गई।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत,मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी,नरेश सिंधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी,पूर्व प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार,मांगीलाल टाक ने अपने विचार रखे।
इसमें आम नागरिकों को अपने आवासों, मोहल्लों में स्वच्छता के प्रति हमेशा जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करेलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की आरती पूजा अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में मानक प्रजापत, महेंद्र दवे,मोहनलाल, भूराराम चौहान, सेल सिंह देवड़ा, नीता चौहान भू अभिलेख निरीक्षक, हिना पटवारी शिवगंज,संजय गर्ग सहायक कृषि अधिकारी, मोहनलाल मेघवाल,पटवारी थानाराम राठौड़ कांतिलाल माली, रूपेश देवासी,इस्माइल खान,भरत सुथार,राजेश अहीर,राकेश सोनी,आनंदी राजपुरोहित,अर्जुन गहलोत,अशोक कुमावत,कंचन कुमावत,रिंकू कुमावत,जीवी बाई मौजूद थे।








