20 दिसंबर 2025 शनिवार को विश्वकर्मा छात्रावास केसरपुरा में सेवा परमो धर्म द्वारा निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा परमो धर्म द्वारा निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर आज केसरपुरा में

शिवगंज । 20 दिसंबर शनिवार को विश्वकर्मा छात्रावास केसरपुरा में सेवा परमो धर्म द्वारा निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में तारा संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित डॉ सचिन भाटिया अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा शिविर में आने वाले मरीजों की आँखौ की निःशुल्क जाँच की जायेगी । जाँच के बाद मरीजों को उचित दवाई और नम्बर के चश्मा भी निःशुल्क दिये जायेंगे । जिन मरीजो की आँखों में मोतियाबिन्द के कारण नजर कम हो गई है उनकी आँखौ का फैको पद्धति से लैस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया जायेगा । ऑपरेशन के लिये चर्यानित मरीजों को अस्पताल की बस से कल ही उदयपुर ले जाया जायेगा । वहाँ रहना खाना और ऑपरेशन सब निःशुल्क होगे । ऑपरेशन के बाद मरीजो को पुनः बस द्वारा केसरपुरा छोड़ा जायेगा ।
सेवा परमो धर्म संस्था प्रमुख दुदाराम गेहलोत ने बताया कि इस वर्ष का यह दूसरा और अब तक का यह छठा शिविर है । इसके बाद दिनांक 21.12.25 रविवार को गाँव जोयला की महात्मा गाँधी इंगलिश मीडियम स्कूल में एक और निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा ।
शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु संस्था सदस्यो की लगातार बैठके हो रही है और सभी सदस्य पूरी लगन से लगे हुये है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai